Varanasi News: जेल से छूटने के बाद चोरी में लिप्त तीन चोर गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लंका और भेलूपुर थाने की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीन चोरों को जेल भेज दिया। सरगना समीर सोनकर दो माह पहले ही जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने साथियों के साथ चोरी की कई वारदातें कीं। लंका थाने में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने चोरों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि रवींद्रपुरी पेट्रोल पंप के पास वे पकड़े गए। भगवानपुर के समीर सोनकर, नगवां के करन सोनकर और रोहतास (बिहार) में बाला (विक्रमगंज) के हिमांशु गिरि को जेल भेज दिया गया। हिमांशु भगवानपुर में किराये के मकान में रहता था। एसीपी भेलूपुर ने बताया कि चोरों का गिरोह है जिसका सरगना समीर सोनकर है। चोरों के पास 50 हजार रुपये नगद और चांदी की सिल्ली बरामद की गई। भागवत धाम कॉलोनी (रमना), श्यामनगर कॉलोनी (डाफी), बंगाली कॉलोनी (भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.