Varanasi News: जेरगुलर में कबूतरबाज पकड़ाया, दो नकली बंदूकें मिलीं
वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। एयर शो के दौरान बर्ड मैनेजमेंट के मद्देनजर मंगलवार को आदमपुर क्षेत्र के जेरगुलर मोहल्ले में नगर निगम, पुलिस और वीडीए की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान भवन संख्या ए /20/80ए-1 में जांच के दौरान दो बंदूकें मिलीं, जो प्लास्टिक की निकलीं। आदमपुर पुलिस ने अवैध बंदूकों को जब्त करते हुए नगर निगम की तहरीर पर भवनस्वामी अतर जावेद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। तीन मंजिल के इस भवन में सभी तलों पर कबूतर के लिए बने लोहे के पिंजरे को काटकर जब्त कर लिया गया। कबूतरों को भी निगम की टीम ने जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो: जर्जर भवनों पर एकत्र होने पर रोक अभियान में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.