Varanasi News: जेपी के सपनों का भारत बनना बाकी : डॉ. महेंद्रनाथ
वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) को 'दूसरी आजादी' का नायक बताया। उन्हें लोकनीति सर्जक के रूप में याद किया। कहा कि वह भारतीय विचार परंपरा के उज्जवल नक्षत्र रहे। मालवीय सेंटर फॉर पीस रिसर्च और यूनेस्को चेयर फॉर पीस एंड इंटरकल्चरल अंडरस्टैंडिंग की ओर से मंगलवार को शुरू दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन वह मुख्य अतिथि रहे। 'लोकनायक जयप्रकाश नारायण का पुनर्पाठ : लोकतंत्र, जमीनी जनभागीदारी एवं सतत शांति' विषयक सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्वान, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने बीएचयू में लोकनायक के प्रभावशाली भाषणों की स्मृतियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Supaul N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.