वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: सेवापुरी। कपसेठी पुलिस ने बुधवार देर रात जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया मौके से नगदी सहित ताश के 52 पत्ते बरामद किया। सिरिहीरा गांव स्थित एक मोबाइल की दुकान के पीछे जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेर बंदी कर राहुल उर्फ विवेक सिंह, अनुज सिंह, आशीष कुमार सिंह, प्रवेश सिंह (सभी निवासी घोसीला थाना कपसेठी) को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ताश के 52 अदद पत्ते तथा फड़ से 10,400 रुपया तथा आरोपियों की जमा तलाशी में कुल 500 बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...