Varanasi News: जुआ की सूचना पर पीआरवी संग पहुंची नकली 'पुलिस'
वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी)। राजापुर गांव में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पीआरवी के साथ एक सिविल ड्रेस में युवक पहुंचा और वीडियो बनाने लगा। स्थानीय लोगों की पूछताछ में खुद को क्राइम ब्रांच से बताने लगा। विवाद बढ़ा तो वह भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजापुर गांव में कुछ लोगों ने 112 पर सूचना दी कि एक जगह बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। इस दौरान पुलिस पहुंची। पुलिस की पूछताछ के दौरान ही एक युवक भी वीडियो बनाने लगा। इस पर लोग भड़क गए और युवक से पूछताछ शुरू कर दी। युवक खुद को क्राइम ब्रांच से बताने लगा। विवाद बढ़ा तो वह भाग निकला। इधर, पुलिस भी वापस लौट गई। विवाद के बाद चोलापुर थाने से पुलिस पहुंची। मौके पर एक बाइक मिली, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.