वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने सरकारी राशन दुकानों के कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है। इससे जनपद के 1295 कोटेदारों को प्रति कुंतल 39 फीसदी का लाभ मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से अतिरिक्त लाभांश वितरण का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का जनपद में आयुक्त सभागार और ब्लॉक मुख्यालयों पर वर्चुअल प्रसारण किया गया। इससे जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं काफी संख्या में विक्रेता जुड़े रहे। आयुक्त सभागार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हसंराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डीएम सत्येन्द्र कुमार, एडीएम (नागरिक आपूर्ति) अमित कुमार भारतीय, उपायुक्त (खाद्य) ओम प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ...