Varanasi News: जिले का ऋण जमा अनुपात 80 प्रतिशत करें
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बैंक अधिकारियों को ऋण जमा अनुपात को 58.88 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक करने का निर्देश दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फंड की उपलब्धता हो सके। उन्होंने एलडीएम अविनाश कुमार को गांवों में कैंप लगाकर किसानों को क्रेडिट योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कृषि विभाग से समन्वय करके डेटा एकत्रित करने का निर्देश दिया। कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं में ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयंसहायता समूह की महिलाओं के खातों का ई-केवाईसी कराने के लिए कैंप लगाए जाएं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: स्वरोजगार योजनाओं में ऋण वितरण कर आर्थिक विकास को दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.