Varanasi News: जिला पंचायत की दुकानों का बढ़ा किराया, अब 1000 रुपये देने होंगे
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। इससे पहले अंतिम बैठक में सदस्यों ने विकास कार्यों से ज्यादा गिला-शिकवा दूर करने पर फोकस किया। किसी ने शायरी तो किसी ने गीत से पांच वर्ष के कार्यकाल को याद किया। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में जिला पंचायत की दुकानों का किराया एक हजार रुपये करने का निर्णय हुआ। ऐसी नौ दुकानें कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के आसपास ही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य की अध्यक्षता में दोपहर करीब 12.30 बजे बैठक शुरू हुई। अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दूबे ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की पुष्टि की। बारिश की वजह से बैठक में 42 में 29 सदस्य ही पहुंचे थे। कई विभागों के अधिकारी भी नदारद रहे। जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.