वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला कारागार में बुधवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई। इसमें 72 बंदियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य बंदियों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके मूल आचरण और संस्कारों का विकास करना रहा। गायत्री परिवार की ओर से पहले भी कारागार में यह परीक्षा कराई जा चुकी है। पिछली परीक्षा में बंदी राधेश्याम यादव ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, कारापाल सुरेश बहादुर सिंह, उपकारापाल संजय गुप्ता और शिक्षाध्यापक राजबहादुर प्रजापति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 542 विद्यार्थी हुए शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...