वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल मामलों के निस्तारण के लिए रेडियोलॉजिस्ट रविकांत ओझा की तैनाती की गई है। वह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को डीडीयू और शेष तीन दिन कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सेवाएं देंगे। रविकांत ने सोमवार को डीडीयू पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी तैनाती से मेडिकोलीगल जांच और रिपोर्ट तैयार कराने में होने वाली दिक्कतें कम होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...