वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: चिरईगांव। तेज बारिश से धान उत्पादक भले खुश हों, दलहनी फसलों और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि इससे उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि खेतों में जलनिकासी का उचित प्रबंध किया जाए। सब्जियों की फसलों पर किसानों को फफूंदनाशी दवा का छिड़काव करना चाहिए। कृषि विशेषज्ञ देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि झमाझम बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। इसके विपरीत अरहर, तिल समेत अन्य दलहनी फसलों और सब्जियों को इस पानी से नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अरहर समेत सभी दलहनी फसलों और सब्जियों के खेतों में जलनिकासी का समुचित प्रबंध किया जाए। जलनिकासी नहीं होने से अरहर की फसल को उकठा रोग हो सकता है। इसी तरह नेनुआ, करैला, भिंडी, गोभी समेत अन्य सब्जियों में फफूंदजनित रोग...