वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के दो किमी दायरे को वाहन मुक्त करने संबंधी प्रशासन-पुलिस के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। परिक्षेत्र के निवासियों, दुकानदारों और तीर्थपुरोहितों का कहना है कि उक्त व्यवस्था से जाम की समस्या से तो राहत मिल जाएगी लेकिन हमारे लिए वह निर्णय फजीहत का कारण बन सकता है। इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए रविवार को मीरघाट में हुई बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस दायरे में आटो और ई-रिक्शा समेत तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक, मंदिर तक जाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था करने की बात स्वागत योग्य है लेकिन इस क्षेत्र में आने वाले लोग सिर्फ मंदिर ही नहीं जाते। वे अपने तीर्थ पुरोहितों, रिश्तेदारों आदि के यहां भी आते हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए शहर ...