वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मणिकर्णिका घाट पर विगत दो महीने से मिट्टी में दबे बाबा महाश्मशान नाथ के मंदिर में साफ-सफाई शुरू हो गई है। आप के अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के गत मंगलवार के संस्करण में इसे 'घंटी बजाओ' के अंतर्गत प्रकाशित करने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। मंदिर के गर्भगृह की सफाई का काम शुरू हो जाने पर तंत्र साधकों ने राहत की सांस ली है। 'हिन्दुस्तान' ने 'मिट्टी में दबा है शिवलिंग, बढ़ी चिंता' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। महाश्मशान नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उर्फ चैनु गुप्ता ने बताया कि खबर छपने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अब तक गर्भगृह से करीब 4 फीट मिट्टी साफ हो चुकी है। अब भी करीब 6 फीट मिट्टी साफ होनी बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली की आधी रात की ...