वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालयों में मंगलवार को 'सेव वाटर' थीम पर जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और आमजन को जल संरक्षण, जल संचयन तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें दैनिक जीवन में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने, अनावश्यक जल बर्बादी रोकने, उपयोग के बाद नलों को बंद रखने, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रेल अधिकारियों-कर्मचारियों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली सिटी आदि सात स्टेशनों पर जल संरक्षण जागरुकता कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...