Varanasi News: जल निकासी की पड़ताल कर रही इंजीनियरिंग टीम
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। मंगलवार को बारिश के बाद ट्रॉमा सेंटर परिसर में फिर पानी भर गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी वर्क्स डिपार्टमेंट (यूडब्ल्यूडी) के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था की हकीकत परखी। उन्होंने अस्पताल परिसर में उन स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया, जहां बारिश के बाद पानी जमा हो रहा है। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर ने सर सुंदरलाल अस्पताल में भी पानी के बहाव और निकासी के रास्तों को देखा। यह भी देखा गया कि बारिश का पानी किस दिशा से परिसर में पहुंच रहा है और किन जगहों पर उसकी निकासी बाधित हो रही है। अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के आसपास नालियों तथा पानी निकलने के रास्तों की स्थिति भी देखी गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.