Varanasi News: जलभराव से नमकीन-बोतलबंद पानी की फैक्ट्री बंद
वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। करखियांव एग्रो पार्क में जलजमाव के कारण एक फैक्ट्री दो दिन से बंद है। जलभराव के कारण कारखाने तक ट्रकों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। फैक्ट्री में सामान्य दिनों में लगभग 10 ट्रक नमकीन और 15 ट्रक बोतलबंद पानी का दैनिक उत्पादन होता है। एग्रो पार्क में यह दिक्कत दो साल से है लेकिन उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अफसर समस्या से लापरवाह बने हुए है। आधा दर्जन दूसरी फैक्ट्रियों का भी एक-दो दिन में संचालन बंद होने की नौबत आ गई है।
प्रबंधक की प्रतिक्रिया उद्यमियों ने प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम पटेल को शनिवार को जलजमाव से हो रही दिक्कतों की जानकारी दी तो उन्होंने रविवार को मौके पर निरीक्षण करने की बात कही। रविवार दोपहर तक वह नहीं पहुंचे तो उद्यमियों ने फोन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.