वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या बढ़ा दी है। औसानगंज, जैतपुरा, कश्मीरीगंज, लोहता, खोजवां, काजीसादुल्लापुरा, बड़ी बाजार, छमुहानी सहित कई मोहल्लों में गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। समस्या की मुख्य वजह सीवर लाइन की सफाई नहीं होना है। दीगर है कि जलकल विभाग के अफसर बारिश से पहले पुख्ता सफाई कार्य का दावा करते रहे। पानी बरसने के बाद जगह-जगह जलभराव और सीवर ओवरफ्लो होने के कारण नारकीय स्थिति से उनके सारे दावे ध्वस्त हो गए। पार्षद गुलशन अली की मानें तो जैतपुरा, छमुहानी और आसपास के इलाकों में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या सर्वाधिक गंभीर है。 यह भी पढ़ें- Chapra News: हल्की बारिश में शहर की सड़क...