वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: चिरईगांव । चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लूठा खुर्द में मंगलवार को प्रातः काल बरसाती पानी के निकासी को लेकर योगेन्द्र यादव व रमेश यादव के बीच में विवाद शुरू हो गया। मामले का हल निकालने के लिए योगेन्द्र यादव ने ग्राम प्रधान राजेश यादव को बुलाया। ग्राम प्रधान मौके पर आकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगे तब दूसरे पक्ष ने उसका विरोध करते हुए ग्राम प्रधान पर ही लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई उपेन्द्र यादव और योगेन्द्र यादव को भी मार-पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन घायलों के साथ थाने पर पहुंच कर रमेश यादव,चन्दन यादव व अभिषेक यादव के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को नरपतपुर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार व मेडिकल मुआयना किया। त...