वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में बारिश के बाद होने वाला जलजमाव सबसे ज्यादा बच्चे और गंभीर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनता है। अस्पताल के मुख्य गेट से इमरजेंसी वार्ड तक पानी भरने से सबसे ज्यादा परेशानी पीडियाट्रिक और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में आने वाले बच्चों को होती है। माता-पिता नवजात को गोद में उठाकर अस्पताल तक जलजमाव से होकर ही पहुंचना पड़ता है। पीडियाट्रिक और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में रोज 400 से अधिक बच्चों को परामर्श मिलता है। भारी बारिश के दौरान सबसे ज्यादा यही प्रभावित होते हैं। इनमें कई नवजात और गंभीर हालत वाले बच्चे भी होते हैं। जिन बच्चों की सर्जरी होनी होती है, उनके परिजनों की परेशानी बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में माताएं नवजात और छोटे बच्चों को ...