वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। जन कल्याण परिषद की ओर से शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामलाल यादव की जयंती की मनाई गई। रामकटोरा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह भी हुआ। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगासहाय पांडेय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, साहित्यकार परमहंस तिवारी, दिनेश दत्त पाठक, कवि हरिश्चंद्र उपाध्याय, विजय चंद्र त्रिपाठी, भुलक्कड़ बनारसी, रणजीत मिश्र, प्रियानाथ पांडेय, डॉ. अशोक कुमार शुक्ल, नीरज चौबे, सोनू, रघुनाथ उपाध्याय, डॉ. अंजनी कुमार मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...