Varanasi News: जमीन विवाद में गड़ासे से हमला, तीन घायल
वाराणसी, नवम्बर 26 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। सिंधोरा क्षेत्र के दीनदासपुर गांव में खेत में पानी भरने और जमीन विवाद में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और गड़ासे के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पिता मोहन लाल, छोटे भाई राजेश श्रीवास्तव और भतीजे देवांश श्रीवास्तव का विरोधियों से खेत में पाइप से पानी भरने और जमीन विवाद हो गया। आरोप है कि रामजी लाल श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और रंजीत श्रीवास्तव ने उनके ऊपर लाठी-डंडे और गड़ासे से हमला कर दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सोनबेहट में मारपीट में तीन जख्मी यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सोनबेहट में मारपीट में तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.