वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन कराने में लोगों के पसीने छूट जा रहे हैं। नियम-कानून कुछ दिक्कत खड़ी कर रहे हैं तो सीएमओ दफ्तर से लौटाई जा रहीं फाइलें उनका सिरदर्द बन चुकी हैं। संशोधित प्रमाणपत्र के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। पहले मुख्यालय से नगर निगम को जारी एक आईडी से पांच कम्प्यूटर चलते थे। अब एक आईडी से सिर्फ एक कम्प्यूटर चलता है। ऐसे में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन में बहुत समय लगता है। यही वजह है कि लंबित प्रमाण पत्रों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। किसी व्यक्ति के जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र में नाम, शब्दों की वर्तनी (स्पेलिंग) और पते में संशोधन के लिए नगर निगम में आवेदन किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता के आधार कार्ड, आवेदन पत्र औ...