वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के मणि मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिनी महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंडप में स्थापित श्रीराम दरबार, श्रीराधा माधव, द्वादश ज्योतिर्लिंग, मां अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य विग्रहों का शृंगार किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी के सानिध्य में वैदिक आचार्यों ने श्रीकृष्ण का षोडशोपचार पूजन किया। शाम 7 बजे विग्रहों की विराट आरती उतारी गईं। समस्त आयोजन महामंत्री पं.जगजीतन पांडेय के आचार्यत्व में हुए। इसके बाद गायक कृष्णा एवं सहयोगियों ने देररात तक भजन की रसधार बहाई। उन्होंने 'श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी', 'मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है' आदि भजनों से संपूर्ण वातावरण को कृष्णमय बना दिया। यह...