वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के अलग-अलग स्वरूप के दर्शन घर-घर होंगे। नटखट बाल गोपाल माथे पर कहीं मोरपंखी की जगह चंद्रमा सजाए शिव बनकर दर्शन देंगे। कहीं कल्की रूप में अवतरित होने का संदेश देते दिखेंगे। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को शहर की दुकानों में कान्हा के अलग-अलग स्वरूप दिखाई दिए। बाजार में सजी अस्थाई दुकानों पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ भी दिखी। कान्हा को कैलाशी दिखाने के लिए खिलौना शिल्पियों ने उन्हें न सिर्फ त्रिनेत्रधारी बनाया है बल्कि उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और डमरू भी पकड़ाया है। रुद्राक्ष के छोटे बड़े दानों से उनका मोहक शृंगार किया गया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: जन्माष्टमी पर बाजारों में जमकर हुई खरीदारी बाघचर्म धारण किए लड्डूगोपाल क...