वाराणसी, जुलाई 23 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी)। कनेरी मोहनसराय स्थित जनसहयोग कार्यालय में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सैकड़ों लोगों ने की शिकायतें सुनीं। इनमें सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, राशन और राजस्व संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं। विधायक ने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि वे जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। कहा कि लोगों की पीड़ा दूर करने का संकल्प वह पूरा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य शासन और जनता के बीच दूरी कम करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर पीड़ित को न्याय और सम्मान दिलाना उनका कर्तव्य है। अपना दल (एस) के उपाध्यक्ष के रूप उन्होंने कार्यकर्ताओं का संगठन को मजबूत बनाने का आह्...