वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। जद-यू के एक नवंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मंगलवार को महिला कार्यकर्ताओं ने बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। उन्होंने बिशुनपुर, करौता, अदमापुर गोराई, देईपुर बरौड़ा, मनियारपुर, चितईपुर, लोहता आदि स्थानों पर लोगों से संपर्क किया। मंत्री ने कहा कि बिहार की तर्ज पर यूपी में भी पूरजोर तरीके से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में काम करने की आवश्यकता है। जनसंपर्क करने वालों में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, बाल्मिकी नगर के सांसद सुनील कुमार, गया के पूर्व सांसद विजय मांझी, अतरी (गया) के पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, यूपी उपाध्यक्ष शालिनी पटेल, राजकिशोर डांगी, सतीश पटेल, राकेश पटेल, डॉ. नीतीश पटेल, सुमित सिंह आदि शामिल थे। यह भी ...