वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बिहार में जदयू विधायक दल और उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा है कि कोरौता में पहली नवंबर को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के चुनावी अभियान को गति देगा। पार्टी का लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। इसके लिए मंडल स्तर पर सम्मेलन की योजना बनाई जा रही है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रोहनिया विस क्षेत्र में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विस चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में अपनी सांगठनिक स्थिति और मजबूत करेगी। इसके तहत उन विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां पार्टी मजबूत है और चुन...