वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: रोहनिया। जगतपुर महाविद्यालय की साधारण सभा के संस्थापक सदस्य एवं प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह (95 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष अनिरुद्ध नारायण सिंह, प्रबंधक राम सागर सिंह, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्य ने कहा कि उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Motihari News: मुंशी सिंह महाविद्यालय में पूर्व विभागाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा आयोजित यह भी पढ़ें- मुंशी सिंह महाविद्यालय में पूर्व विभागाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा आयोजित

हिंदी ह...