वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार देर शाम भरलाई स्थित सोनकली इंटर कॉलेज के पास तिवारी गैस रिपेयरिंग सेंटर में छोटे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। दुकान में भीषण आग लग गई। इसके बाद तीन और छोटे सिलेंडर फट गए। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकलकर्मियों ने करीब घंटेभर में आग पर काबू पाया। भरलाई के संजय तिवारी अपनी दुकान पर गैस चूल्हे की मरम्मत के बाद छोटे सिलेंडर की मदद से उसे चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक सिलेंडर से गैस रिसाव से आग लग गई। लपटें उठती देख दुकानदार बाहर निकल गया। देखते ही देखते दुकान में रखे तीन अन्य सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। वे एक-एककर ब्लास्ट होने लगे। इससे दुकान का सामान 25 से 30 मीटर दूर तक बिखर गया। आसपास के लोग दुकान छोड़कर भाग निकले। भयवश मकान खाली करा दिया गय...