वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का सस्वर गायन किया। मुख्य वक्ता दक्षिण भाग के प्रचार प्रमुख रवि कुमार ने वंदे मातरम के इतिहास के बारे में बताया। प्रधानाचार्य लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्या भारती के विद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। ऐसे आयोजनों से वि‌द्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गौरव की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया के साथ भारत विकास परिषद के सदस्यगण, विद्यालय के सभी आचार्य, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् सामूहिक गायन में गूंजा राष्ट्रभ...