वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने मिर्जामुराद थाने में पड़ोसी पंकज कुमार स्वामी और उसके पिता चंद्रशेखर स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पंकज ने साल 2023 एवं 24 में कॉलेज जाते समय रास्ते में बाइक पर स्कूल छोड़ने के बहाने बैठाकर लठियां में अपने आवास पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। वीडियो बना लिया। इसके जरिए ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। छात्रा की शादी तय होने पर आरोपी ने उसके होने वाले ससुरालियों को अश्लील वीडियो भेज दिया और शादी तुड़वा दी। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी दे रहा है। पड़ोसी युवक के शिक्षक पिता से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...