Varanasi News: छात्रावास में आरक्षण के लिए कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के छात्रावासों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग के समर्थन में मंगलवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय में प्रभारी कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रभारी कुलसचिव और वित्ताधिकारी डॉ मनोज पांडेय को मांगों से अवगत कराया। शाम 5 बजे ओबीसी आरक्षण के लिए संघर्षरत छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय के ग्राउंड में मीटिंग कर आगामी आंदोलन के रणनीतियों पर विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें मान नहीं ली जातीं। शुक्रवार को पुनः कुलसचिव से मिलकर अपनी बात रखी जाएगी। इस दौरान निर्भय यादव, हिमांशु यादव, शशि कुमार, धर्मेंद्र पाल, नितिन सोनकर, संदीप प्रजापति, अतुल यादव, आयुष मौर्य, इमरान खान, प्रिंस वीर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.