वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज के दृश्यकला विभाग की तरफ से गुरुवार को दस दिवसीय ब्लैक पॉटरी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। बीएचयू के प्रो. हीरालाल प्रजापति ने छात्राओं को ब्लैक पॉटरी कला के विभिन्न पहलुओं, निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी विशेषताओं और कलात्मक महत्व से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. नलिनी मिश्रा ने छात्राओं को पारंपरिक कला से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका यादव, माहेश्वरी विश्वकर्मा, सेरेमिक आर्टिस्ट विनोद कुमार पटेल सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...