वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। वीडीए प्रशासन ने छह माह में 83 मानचित्र स्वीकृत किए हैं। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि प्राधिकरण ने ले-आउट एवं भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की कोशिश की है। इसी क्रम में सात दिन में यह स्वीकृति दी जा रही है। जिससे नागरिकों, भू-स्वामियों एवं डेवलपरों को बेहतर सेवाएं मिल सके। लोगों से अपील है कि बिना भूमि उपयोग की जांच एवं प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किए जमीन की खरीद न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...