वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह कैंट स्टेशन से गुजरेगी। 3 से 17 नवंबर तक दोनों दिशाओं से यह गाड़ी हर मंगल और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या-04057 छपरा से रात 10.10 बजे छूटेगी और तड़के 3.35 बजे कैंट आएगी। दस मिनट बाद यहां से रवाना होकर अगले दिन शाम 5.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, आनंद विहार से यह ट्रेन रात 12.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1.15 बजे कैंट आएगी। यहां से दस मिनट बाद रवाना होकर शाम 7.20 बजे छपरा पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...