वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। गिलट बाजार-तरना मार्ग पर तेज हवा के कारण एक मकान की छत पर लगा विशाल विज्ञापन बोर्ड अचानक झुक गया। गनीमत यह रही कि बोर्ड नीचे मकान पर नहीं गिरा। मकान मालिक संजय सोनकर ने बताया कि हवा के दबाव से बोर्ड टेढ़ा हो गया था। खतरे को भांपते हुए दिन में ही कारीगरों को बुलाकर मरम्मत कराई गई और बोर्ड को सुरक्षित कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...