वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी की संस्कृति और लोक-आस्था के महापर्व छठ पर केंद्रित प्रथम एकल चित्रकला प्रदर्शनी 'पावन अरघ: एक कला-साधना' का शुभारंभ मंगलवार को हैदराबाद गेट स्थित अनाहत आर्ट गैलरी में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में कलाकार डॉ. नेहा सिंह ने छठ की पवित्र परंपराओं नहाय-खाय, खरना और सूर्य उपासना के विविध आयामों को रंगों और अनूठी शैली से प्रस्तुत किया है। मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने डॉ. नेहा सिंह की कला-साधना की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी काशी की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देती है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज महाविद्यालय में दीपावली व छठ पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित बीएचयू दृश्य...