वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। डाला छठ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा एवं अर्घ्य देने के लिए प्रशासन द्वारा तय एवं सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें। प्रतिबंधित, असुरक्षित अथवा अत्यधिक गहराई वाले स्थानों पर जाने से बचें। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि छठ पर घाटों एवं जलाशयों पर अत्यधिक भीड़ होने से डूबने, फिसलन, भगदड़, नाव, बिजली दुर्घटना तथा अग्निकांड जैसी संभावित घटनाओं की आशंका रहती है। इसलिए पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए हर नागरिक का जागरूक एवं जिम्मेदार होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Katihar News: छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा, घाटों से लेकर सड़कों तक रहेगी प्रशासन की नजरघाटों पर सुरक्षा निर्देश उन्होंने कहा कि नदी एवं अन्य ...