Varanasi News: छठवें साल में कोर्स पूरा करने का मौका
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ ने सत्र 2021-22 के स्नातक छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए एक अंतिम अवसर दिया है। गुरुवार को विवि के परीक्षा विभाग की तरफ से इस आशय का आदेश जारी किया गया। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि एनईपी के तहत प्रवेशित बीए, बीकॉम, बीएससी और बीबीए में पंजीकृत छात्रों को छठे वर्ष में विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय और पंचम) की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी गई है। छात्र 15 से 30 अक्टूबर तक प्रति प्रश्नपत्र तय परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। उनकी परीक्षा शैक्षिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर के साथ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.