वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: चौबेपुर, संवाद। विजयदशमी पर मंगलवार को यहां दशहरा मेले का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में रावण का पुतला फूंके जाने के बाद वातावरण राममय हो गया। बड़ी संख्या में जुटे मेलार्थियों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। रामलीला में राम-रावण युद्ध और मेघनाद वध सहित कई प्रसंगों पर आधारित लीलाएं हुईं। राम-रावण युद्ध की लीला ने लोगों को रोमांचित कर दिया। महिलाओं-बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया। झूला झूलने के बाद उन्होंने चाट-पकौड़ी और मिठाइयों का लुत्फ उठाया। साज-शृंगार और घरेलू सामानों और खिलौनों की भी बिक्री हुई। मेले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। रामलीला समिति के संरक्षक कालिका प्रसाद जायसवाल, एडवोकेट अवनीश चंद्र बरनवाल, अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्त 'बबलू', प्रदीप कुमार सेठ, राजू सोनी, उमेश सेठ, कटरू सेठ, पिंट...