Varanasi News: चौकीदारों ने आर्थिक सुरक्षा पर जताई खुशी
वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। शासन की ओर से एक हजार रुपये प्रति माह मानदेय बढ़ाने और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की घोषणा को आर्थिक सुरक्षा बताते हुए चौकीदारों ने खुशी जताई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग के अभिन्न अंग हैं। वे गांवों में रहकर स्थानीय गतिविधियों की जानकारी देने, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हैं। वे ग्रामीण पुलिसिंग की मजबूत नींव हैं। उनके समर्पण एवं अनुभव से पुलिस को जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: पुलिस लाइन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.