वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चितईपुर पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को बुधवार को भिखारीपुर स्थित हाइडिल कॉलोन के पास गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मकानों से चुराए गए कुल 144 किलो तार बरामद हुए। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में खोजवां दशमी के गोपाल विश्वकर्मा, भेलूपुर के केदारनगर के अर्जुन वर्मा, चितईपुर में कर्मजीतपुर के विशाल चौहान हैं। आरोपियों के पास से चोरी के तार के साथ घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। एसीपी के मुताबिक गोपाल पर 12, अर्जुन पर 8 और विशाल पर 9 केस दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बिजली के तार और बाइक चोरी में दो चोर गिरफ्तार गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश ...