Varanasi News: चोरी के 1.80 लाख बरामद
वाराणसी, अगस्त 15 -- Varanasi News: वाराणसी। रोहनिया पुलिस ने अखरी में चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी अंकुर चौबे उर्फ लुलिया को कस्टडी रिमांड पर लिया था। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान बिक्री के 1.80 लाख रुपये बरामद किये गए। बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के आरा जिले के मनियारा का निवासी है। वह वाराणसी में लंका के तारा नगर में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उस पर वाराणसी में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.