वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के रेशम कटरा स्थित सराफा बाजार में चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि युवक पर दुकान से चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप है। कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...