वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सीएम और रेल मंत्री के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाने और वापसी के दौरान विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध के कारण भीषण जाम लग गया। लहुराबीर से बेनिया की ओर जाने वाला मार्ग करीब डेढ़ घंटे चोक रहा। दूसरी ओर लहुराबीर-मलदहिया, तेलियाबाग, लकड़ी मंडी, विशेश्वरगंज, मछोदरी तक जाम की स्थिति रही। चेतगंज की ओर से आने वाले वाहनों को चौराहे से मलदहिया मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। इस दौरान लहुराबीर मार्ग पर उल्टे लेन में घुसे वाहनों के कारण जाम लगा तो वाहनों की लंबी कतार लग गई। चार पहिया वाहन, सवारी वाहन जहां-तहां खड़े रहे। बाइक सवार जैसे-तैसे खिसकते रहे। मुख्य मार्ग जाम होने के कारण गलियां भी चोक हो गईं। इधर, मलदहिया से लहुराबीर जाने वाला मार्ग, लोहा मंडी से निकलने वाले मार्ग, तेलियाबाग चौरा...