वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ऐतिहासिक नक्कटैया के मद्देनजर बिजली विभाग ने मंगलवार को चेतगंज के मुख्य मार्गों और गलियों में ढीले तारों को सही कराया गया। खुले ट्रांसफार्मर की घेराबंदी हुई। पैनल बॉक्स सही कराए गए। सोमवार को चौकाघाट के अधिशासी अभियंता सौरभ झा और एसडीओ अनिल सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं, शहर के 15 वीआईपी मार्गों पर बिजली उपकरणों को भूमिगत करने का कार्य तेज हो गया है। बिजली विभाग ने एलएंडटी को योजनाबद्ध तरीके से काम कराने का निर्देश दिया है। केबल भूमिगत करने के लिए एक बार में 50 से 10 मीटर खुदाई की जा रही है। गड्ढों को भरने के बाद ही आगे की खुदाई हो रही है। ताकि, लोगों को परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...