वाराणसी, सितम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज की ओर चेतगंज थाने के पुलिसकर्मियों की सेहत जांची गई। रक्त, ईसीजी सहित अन्य जांच हुईं। उन्हें जरूरत के अनुसार दवाएं भी दी गईं। इसके बाद सुबह 10 बजे चिकित्सालय परिसर एवं प्रवेश द्वार पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुर्वेद की महत्ता बताई गई। इसके बाद चरक सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्रिंसिपल प्रो. डीके मौर्य, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रभान सिंह, डॉ. आकांक्षा तिवारी, जितेंद्र कुमार, नंदलाल सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, नायसा गुप्ता मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...