वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव ब्लॉक में कादीपुर खुर्द मातृ-शिशु कल्याण उपकेन्द्र पर टीकाकरण के बाद एक बच्चे की मौत और दो के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले में एएनएम को हटा दिया गया। वहीं, जांच टीम ने देर शाम सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सीएमओ के निर्देश पर चिरईगांव पीएचसी प्रभारी डॉ. राजनाथ राम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मातृ-शिशु कल्याण उपकेन्द्र, कादीपुर खुर्द पहुंची।

परिजनों की मुलाकात टीकाकरण के बाद सोमवार को मृत शिशु के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने घटना के लिए एएनएम को दोषी ठहराते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। पीएचसी प्रभारी ने सांत्वना देने के साथ दोनों बीमार शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। साथ ही, कोई ...