Varanasi News: चिनूक ने किया बाबा को 'महादेव', सूर्य किरण ने बनाया दिल
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- काशी एयर शो में चिनूक का अभिवादन Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता/ अरविन्द मिश्र। महादेव की काशी है। काशीवासी महादेव के हैं। यही कारण है काशीवासी आपस में मिलें या बाबा दरबार में जाएं। अभिवादन के लिए 'महादेव' शब्द ही कहते हैं। भारतीय वायु सेना के 'हवाई रत्नों' में एक चिनूक ने भी इसी का पालन किया। काशी में पहली बार हुए एयर शो की पहली प्रस्तुति के मध्य चिनूक ने गुरुवार की दोपहर गंगा की लहरों पर दंडवत होकर बाबा काशी विश्वनाथ को 'महादेव' किया। वहीं सूर्य किरण जेट ने शो के आखिरी क्षणों में हवा में विशाल दिल बनाकर गंगा के दोनों तटों पर जुटे लाखों लोगों का दिल जीत लिया। दो एडवांस लाइट वेट हेलीकाप्टरों के साथ चिनूक राजघाट से अस्सी की ओर बढ़ा। जैसे-जैसे विश्वनाथ धाम नजदीक आता गया चिनूक धीरे-धीरे गंगा की धारा के समीप हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.