Varanasi News: चितईपुर में जलभराव पर महापौर ने जताई नाराजगी
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चितईपुर मार्ग पर जलभराव और सड़कें खराब होने से आवागमन की शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। महापौर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और विभाग की कार्यशैली बेहतर न होने से आमलोगों को हो रही दिक्कतों पर नाराजगी जताई।महापौर ने कहा कि मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी ने जगह-जगह गड्ढे खोदे हैं। इनमें बरसाती पानी जमा होने के कारण रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। महापौर ने निर्माण खंड के एक्सईएन आशुतोष कुमार को तत्काल गड्ढों को भरने तथा पैचवर्क करने का निर्देश दिया। वहीं कार्य में लापरवाही पर शासन को पत्र भेजने की चेतावनी दी। इस दौरान पार्षद मदन मोहन तिवारी, सुरेश पटेल, कमलेश पाल, अतुल पांडेय, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, विनीत सिंह, अजय बिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.